मुख्यमंत्री ने सौंपा वन अधिकार पट्टा : जशपुर के किसान नंद किशोर को मिला मालिकाना हक

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 2 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी क्षेत्रों में निवासरत किसानों को वन अधिकार पट्टा देने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के ग्राम गौरेया निवासी नंदकिशोर  को मुख्यमंत्री के हाथों वन अधिकारी पट्टा मिला है।  जिससे उनको उनकी जमीन का मालिकाना अधिकार मिल गया है। बहुत खुश हैं। और उनकी चिंता की लकीर दूर हो गई है। उन्होंने बताया की खेती बाड़ी करने से उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ है। वे अब अपनी जमीन पर बिना किसी चिंता के खेती कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।

Related posts