भाजपा सदस्यता अभियान : बगीचा के रनपुर क्षेत्र में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत हुई सम्मिलित.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर/बगीचा, 4 अक्टूबर / सदस्यता अभियान को गति देने जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत बगीचा के रनपुर पहुंची। यहां भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराते हुवे विधायक ने डबल इंजन की सरकार की समस्त योजनाओं को विस्तार से बता कर इसका लाभ लेने प्रेरित किया।

बगीचा के रनपुर क्षेत्र में सदस्यता अभियान को गति देने आयोजित भाजपा संगठन महापर्व भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सम्मिलित हुई। यहां ग्रामीणों के द्वारा विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक श्रीमती भगत ने केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुवे इसका लाभ उठाने के लिए जनता को जागरूक किया, श्रीमती भगत ने कहा कि राज्य में विष्णु सरकार बनने के बाद से लगातार चौतरफा विकास हो रहा है, शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, बिजली, पानी जैसे बहुआयामी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। श्रीमती भगत ने आगे कहा कि पीएम आवास योजना, मनरेगा, पीएम जनमन, पीएम श्री जैसी केंद्रीय योजनाओं का सीधा लाभ आज ग्रामीणों को मिल रहा है। देश और राज्य को सशक्त व मजबूत बनाने पीएम मोदी के सपना को साकार करने इस वक्त राज्य में सीएम साय अपना शतप्रतिशत योगदान दे रहे हैं, जिससे विकास कार्यों में तेजी आई और आम जनता को इसका फायदा प्रत्यक्ष रूप से मिलता दिख रहा है। श्रीमती भगत ने सदस्यता अभियान को गति देते हुवे भाजपा के रीति-नीति से भी सभी को अवगत करा कर भाजपा का सदस्य बनने की अपील की और सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों ग्रामीणों को यहां भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान अपने संबोधन में जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता ने कहा कि भाजपा को संगठित करने सभी पदाधिकारी अपना शत प्रतिशत योगदान दे रहे हैं, सत्ता में सरकार से होने वाले सामाजिक और जनहित के कार्यों को करा कर लोगों के विश्वास पर खरा उतरने संगठन के लोग इस कार्य में अपना योगदान भी बखूबी दे रहे हैं। सूबे के मुखिया इस वक्त हमारे जिले से ही विष्णुदेव साय हैं, जिनके द्वारा सभी लोगों के हितों और लाभ के लिए लाभकारी योजनाओं का संचालन और क्रियान्वयन किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि योजना और पीएम योजना का लाभ दिला आज सभी लोगों के चेहरे में मुस्कान लाने का कार्य इन्होंने किया है। नल जल योजना, निशुल्क अयोध्या राम लला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आज सीधे आम जनता को भाजपा की सरकार में मिल रहा है।

इस दौरान जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, मंडल महामंत्री हरीश आरिक, जिला पंचायत सदस्य रीना बरला, शंभूनाथ चक्रवती, जिला कार्यकारणी सदस्य महेश यादव, ललित यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रित्विक जैन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, विवेक गुप्ता, जिला सहसंयोजक विपिन यादव, मुक्ता यादव सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बगीचा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत रनपुर, जबला और जुकदांड में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान 350 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। यहां विधिवत सभी कार्यकताओं को विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने ऑनलाइन सदस्यता दिलायी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे भाजपा परिवार से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!