ग्राम छरछेद हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले प्रधान आरक्षक राजू टंडन को किया गया सम्मानित.

समदर्शी न्यूज़ – बलौदाबाजार-भाटापारा, 5 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12 सितंबर 2024 को शाम ग्राम छरछेद में एक सांथ 04 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना में मृतक परिवार के घर में ही 02 महिला, 01 पुरुष एवं एक 11 माह के छोटे बच्चे की हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में 04 लोगों की हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में अपराध धारा 103(1),191(2), 191(3),190,296, 351(3), 115(2), 331(8) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतक परिवार के सदस्यों को जादू टोना करने के शक में आरोपियों द्वारा एक साथ मिलकर पत्थर तोड़ने के लोहे के हथौड़े (घन) एवं लोहे के अन्य सामान से वार करते हुए चारों लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में एक अपचारी बालिका सहित 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Related posts