जुआ का अड्डा ध्वस्त, पांच गिरफ्तार, नगदी और तास बरामद

Advertisements
Advertisements

धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा, 5 अक्टूबर/ विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर दिनांक  04/10/2024 को थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम पहरिया में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है।

सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मौके पर आरोपीयान (01) सहेश राम चैहान उम्र 34 वर्ष ग्राम पहरिया (02) लखनलाल माथुर उम्र 34 वर्ष ग्राम पहरिया (03) भुनेश्वर कुमार बरेठ उम्र 24 वर्ष ग्राम पहरिया (04) सुनील पटेल उम्र 26 वर्ष ग्राम पहरिया (05) निलेश केवंट उम्र 26 वर्ष ग्राम परसदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया जिनके कब्जे से 7580/ रूपये नगदी, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों का कृत्य धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. मुकेश यादव, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर, हेमंत साहू, महेश राज का सराहनीय योगदान रहा।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!