जशपुर : 70 वर्षीय बिफनी बाई को मिली तत्काल स्वास्थ्य सुविधा, ग्राम में कोई महामारी नहीं

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 8 अक्टूबर / बगीचा विकासखंड के स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्ना क्षेत्र के ग्राम छिछली अ चुटीलकोना निवासी 70 वर्षीय श्रीमती बिफनी बाई को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

बगीचा विकासखंड के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि श्रीमती बिफनी बाई का शुगर और बीपी का जांच किया गया। अधिक उम्र होने से उनका थोड़ी शुगर बढ़ा पाया गया। उनका ब्लड प्रेशर नार्मल पाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम में कोई महामारी नहीं फैली है। गांव में दिहाड़ी कोरवा के 15 परिवार में लगभग 98 लोगा निवासरत हैं। बीएमओ द्वारा विगत दिनों में श्रीमती बिफनी बाई का फालोअप जांच कर मल्टीविटामिन दिया गया। अब बिफनी बाई पूर्ण स्वस्थ है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!