मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर नगर पंचायत कुनकुरी के हनुमान टेकड़ी के सड़क मार्ग सहित अन्य स्थानों पर हाई मास्क सोलर लाईट लगाने की मिली स्वीकृति.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 10 अक्टूबर / कुनकुरी क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कुनकुरी के छठ घाट एवं डेम तालाब, हनुमान टेकड़ी के सड़क मार्ग के दोनों ओर सहित अन्य स्थल अब जल्द ही हाई मास्क सोलर लाईट की रोशनी से जगमगाने वाले है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल से नगर पंचायत कुनकुरी के छठ-घाट एवं डेम तालाब, हनुमान टेकड़ी के सड़क के दोनों तरफ, ग्राम पंचायत कंडोरा में स्थित महुआटोली औघड़ आश्रम एवं ग्राम पंचायत बेमताटोली में सामुदायिक भवन के पास हाईमास्क सोलर लाईट लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए 70.72 लाख रूपए राशि स्वीकृत की गई है। हाईमास्क सोलर लाईट लग जाने से पूरा इलाका रोशनी से सराबोर होगा। भक्तगणों, राहगीरों एवं नगरवासियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कुनकुरी के हनुमान टेकड़ी में सड़क मार्ग के दोनों तरफ 20 नग सोलर स्ट्रीट लाईट लगाया जाएगा। इसके लिए 17.52 लाख रूपए राशि की स्वीकृति मिली है। इसी तरह नगर पंचायत कुनकुरी के छठ-घाट एवं डेम तालाब में 07 नग लगने वाले हाईमास्क सोलर लाईट के लिए 37.24 लाख रूपए, ग्राम पंचायत कंडोरा में स्थित महुआटोली औघड़ आश्रम में 02 नग हाई मास्क सोलर लाईट के लिए 10.64 लाख एवं ग्राम पंचायत बेमताटोली में सामुदायिक भवन के पास 01 नग हाईमास्क सोलर लाईट के लिए 5.32 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति मिली है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!