नवरात्र पर्व : सीएम निवास बगिया में दुर्गा अष्टमी पर नव कन्या पूजन का आयोजन…पैर धोकर…तिलक लगाकर… चुनरी ओढ़ाकर नव कन्याओं का किया गया पूजन.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 10 अक्टूबर / दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर सीएम निवास बगिया में नव कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने श्रद्धा भाव से नव कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया।

पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक पूजन से हुआ। श्रीमती कौशल्या साय ने सभी नव कन्याओं का पैर धोकर, उन्हें तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका आदर किया गया। इस पूजन में कन्याओं को मिठाई, फल, और उपहार भी दिए गए।

नव कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसे देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के रूप में देखा जाता है। इस मौके पर श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि नव कन्या पूजन हमारे समाज की उस आस्था का प्रतीक है, जिसमें कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। यह आयोजन हमारी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं की रक्षा करने का प्रयास है। पूजन के पश्चात सभी नव कन्याओं को पारंपरिक भोजन कराया गया। भोजन में पूरी, हलवा, चना और अन्य व्यंजन परोसे गए। श्रीमती साय ने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसकर आदर भाव प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महिलाएं भी इस आयोजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना में सहभागी हुईं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!