कुनकुरी में आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत, प्रशासन ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

जशपुर, 16 अक्टूबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम टांगरबहारी निवासी केविक लकड़ा का आकाशीय बिजली बज्रपात से 09 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता फलोरेन लकड़ा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts