मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया, विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बात कर शोक संवेदना प्रकट की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रीमती संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्रीमती संतरा महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन हैं। श्रीमती संतरा महंत का हृदयघात से निधन हो गया है। उनका कोरबा के अस्पताल में इलाज चल रहा था।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, श्रीमती संतरा महंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।  

अविभाजित मप्र सरकार के पूर्व मंत्री व पीसीसी के चेयरमेन स्व. बिसाहूदास महंत की सुपुत्री व छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा चरणदास महंत व राजेश महंत की बड़ी बहन व बालको के सेवानिवृत्त अधिकारी बलगी निवासी कृष्णा दास महंत की धर्मपत्नी व भारत प्रकाश महंत व ओमिता महंत की माता संतरा महंत 70 वर्ष का हृदयाघात से रविवार को निधन हो गया है। वे कुछ समय से अस्वस्थ थी, जिनका इलाज न्यू कोरबा हॉस्पिटल में चल रहा था,जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व.संतरा महंत का अंतिम संस्कार सोमवार की दोपहर एक बजे बलगी खार मुक्तिधाम में किया जाएगा ।

Related posts