कुनकुरी में बैडमिंटन प्रतियोगिता : खेल और पर्यावरण का संगम, 32 टीमों ने किया मुकाबला, खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

कुनकुरी, 19 अक्टूबर/ कुनकुरी के सलियाटोली स्थित मिनी इंडोर स्टेडियम में आदिभूमि जलक्रांति छत्तीसगढ़ के सौजन्य से पहली बार जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024 का उद्घाटन दिनांक 15/10/2024 को नन्दजी पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी (रा), एवं मुखदेव यादव तहसीलदार कुनकुरी के मुख्य आथित्य में प्रारंभ हुआ I इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के अलग अलग स्थानों से कुल 32 टीमों ने भाग लियाI

इस प्रतियोगिता के संयोजक इग्नासियुस एक्का ने बताया की आदिभूमि जलक्रांति एक ऐसे विचारों का मेल है जो वर्तमान के बिगड़ते परिवेश में लोगों के बीच प्राकृतिक जीवन शैली को बढ़ावा देते हुवे इस पर पानी की शुद्धता और उसका हमारे सेहत पर होने वाले दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराना है साथ ही इस दुरांचल में खेल सुविधाओं की कमी के बावजूद खेल प्रेमियों के बीच खेल की भावनाओं की नई लहर इस प्रतियोगिता के माध्यम से करने का प्रयास किया गया है।

इस जिला स्तरीय बैडमिंटन का फाइनल मैच दिनांक 20/10/2024 की शाम 7.30 बजे होना है इस खेल के आयोजन में समिति के अध्यक्ष विन्सेंट किसपोट्टा, उपाध्यक्ष एमेरियुस लकड़ा एवं शिलानंद पन्ना सचिव अनिमानंद एक्का एवं विनय तिर्की कोषाध्यक्ष अनुग्रह प्रताप विशेष सलाहकार नन्दजी पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी, मुखदेव यादव तहसीलदार कुनकुरी, विनीत जिंदल एवं समिति सदस्य मनोज जैन, सुबोध अग्रवाल, महेश त्रिपाठी,  लेओस खेस्स, अजीत कुजूर,  निकोलस मिंज, रोमानुस खलखो श्रीमति तरुण कान्ति एवं विकास जिंदल का सहयोग और मार्गदर्शन बना रहा।

खेल के संचलन हेतु रेफरी सह अनुशासन समिति जिसका नेतृत्व नन्द जी पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी एवं मुखदेव यादव तहसीलदार कुनकुरी के सहयोगी नुएल तिग्गा, सुधीर सिन्हा, प्रीतम महंत, प्रिंस धानसोन, राजेंद्र केरकेट्टा, शिलानंद पन्ना एवं कुंदन पन्ना रहेI  इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय विजेता को क्रमशः 41000/ एवं 21000/- नगद सहित कप का पुरूस्कार आदिभूमि जल क्रांति खेल संयोजक इग्नासियुस एक्का के द्वारा एवं तृतीये पुरुष्कार 8100/ नगद कुनकुरी के पंकज जिंदल द्वारा स्पोंसर किया गया है।

error: Content is protected !!