मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर राज्य महिला आयोग के सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने जताया आभार

साकार करेगें दिलीप सिंह जूदेव के सपने का विकसित व आत्मनिर्भर जशपुर – मुख्यमंत्री श्री साय

जशपुर, 19 अक्टूबर 2024/ जशपुर को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के सपने के अनुरूप आत्मनिर्भर और विकसित जिला बनाना है। इसके लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। बीते 10 माह में सरकार ने जशपुर में मेडिकल कालेज,400 मेगावाट विद्युत सब स्टेशन,भारतमाला और फोरलेन हाई स्पीड नेशनल हाईवे जैसे बड़े विकास कार्य की घोषणा करके बजट भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उक्त बातें छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव से चर्चा करते हुए कही।

श्रीमती जूदेव आयोग का कार्यभार ग्रहण करने के बाद रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम श्री साय का आभार जताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का लक्ष्य महिलाओं कोआर्थिक,सामाजिक और शैक्षणिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं का अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के हितों के संरक्षण में मजबूत भूमिका निभाएगी।

प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए महिला आयोग सक्रिय भूमिका निभाएगी। इसके लिए उनकी प्राथमिकता चिकित्सालय,जेल जेैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों में महिलाओं की स्थिति की वास्तविकता को जांचना व परखना रहेगा। ताकि उनके अधिकारों की रक्षा सरकार के मंशा के अनुरूप हो सके। इस दौरान उनके साथ सुनील गुप्ता,ओम प्रकाश सिन्हा,डीडीसी उमा सिंह,सुनीता रोशन,मुन्नी गुप्ता,कमला निराला,रंजना तिडू,आकाश गुप्ता,राजेश सिन्हा,अमित साय,अभिषेक गुप्ता,विक्रांत कश्यप,सूरज सिंह,प्रकाश गुप्ता,विजय गुप्ता भी थे।

error: Content is protected !!