जशपुर : सन्ना तहसील में कुएं में डूबने से हुई मौत, प्रशासन ने दी मुआवजे की स्वीकृति

जशपुर, 21 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम मंरगी निवासी संदीप राम का कुआं के पानी में डुबने से 07 मार्च 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता लीलाम्बर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts