हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम : यातायात पुलिस/सायबर पुलिस द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ज्ञानोदय कॉलेज जांजगीर में सामुदायिक पुलिसिंग का किया गया आयोजन.

जांजगीर-चाम्पा, 22 अक्टूबर / वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुयें लोगो को जागरूक करने के लिए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का आयोजन थाना जांजगीर क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञानोदय कॉलेज जांजगीर में आयोजित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पी कर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई।

error: Content is protected !!