उप निर्वाचन चुनाव 2021-22 : मतदान केन्द्र सुरक्षा में तैनात अधिकारी कर्मचारियों का कलेक्टर जशपुर रितेश कुमार अग्रवाल (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया

Advertisements
Advertisements

उप निर्वाचन चुनाव 2021-22 हेतु 3 बी.डी.सी., 3 सरपंच, 2 पंच चुनाव हेतु मतदान केन्द्र सुरक्षा में तैनात अधि./कर्मचारियों का कलेक्टर जशपुर रितेश कुमार अग्रवाल (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया

जिला जशपुर के 6 विकास खण्ड मनोरा, कुनकुरी, बगीचा, फरसाबहार, कांसाबेल, पत्थलगांव के कुल 47 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं

मतदान क्षेत्र में कुल 07 पेट्रोलिंग पार्टी एवं मतदान केन्द्र में 88 पुलिस अधि./कर्मचारी, 30 नगर सैनिक एवं विशेष पुलिस अधिकारी (कोटवार)-47 को सुरक्षा व्यवस्था हेतु कर्तव्यस्थ किया गया है। 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, उप निर्वाचन चुनाव 2021-22 हेतु जिले के कुल 47 मतदान केन्द्र में बी.डी.सी., सरपंच एवं पंच का चुनाव हेतु मतदान दिनांक 20.01.2022 को होना है। इस हेतु मतदान केन्द्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, नगर सैनिक एवं विशेष पुलिस अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु कर्तव्यस्थ किया गया है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता के आधार पर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार पुलिस व्यवस्था लगाई गई है, इसके अतिरिक्त विभिन्न पेट्रोलिंग पार्टी थाना/चौकी स्तर पर लगाया गया है। कलेक्टर जशपुर एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा आज दिनांक 19.01.2022 को सभी मतदान केन्द्रों को निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!