जशपुर कलेक्टर और एसपी ने कुर्राेग के धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षणए धान का उठाव गंभीरता से करने के लिए कहा गया

Advertisements
Advertisements

कोविड नियमों का पालन करते हुए किसानों से धान खरीदी करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज बगीचा विकासखंड के कुर्राेग धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करके धान खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में कोरोना नियमों का पालन करते हुए हुए किसानों से धान खरीदी करने के लिए कहा है साथ ही केंद्र में बारदाने की उपलब्धता, धान उठाव की स्थिति, अब तक धान विक्रय करने वाले किसानों की संख्या और बचे हुए धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों की संख्या की जानकारी ली।

कलेक्टर ने छोटे किसानों और ऐसे किसान जिन्होंने प्रथम बार अपने धान बेचने के लिए इस वर्ष पंजीयन कराया है उनका भी धान प्राथमिकता से खरीदने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी केंद्र धान को बारिश से सुरक्षित बचाने के लिए कैप कवर से ढंकने के लिए कहा गया है। साथ ही उन्होंने डीओ काटकर धान का उठाव गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!