जशपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने रणजीता स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की तैयारी का जायजा लिया, अधिकारियों को अपने अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के लिए कहा गया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आगामी 26 जनवरी को रणजीता स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की  तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शहिद परिवार के परिजनों और पत्रकारों अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम लोगांे की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

स्टेडियम में बेरिकेटिंग, विद्युत, पानी, अस्थाई शौचालय, मिष्ठान, साउण्ड सिस्टम, कबूतर, पण्डाल, आदि अन्य व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होेंने अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करने कहा गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर, कमाण्डेट सीआरपीएफ संजीव कुमार एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम की साफ-सफाई और रंग-रोगन के लिए लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं, उन्होंने कहा कि करोनो काल के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जायेगा साथ ही परेड के तैयारी के लिए भी आवश्यक निर्देश दिये हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!