संभागीय सेनानी नगर सेना सरगुजा राजेश पाण्डेय द्वारा नगर सेना कार्यालय का किया गया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. नगर सेना कार्यालय में आज राजेश पाण्डेय, संभागीय सेनानी नगर सेनानी सरगुजा संभाग द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने समस्त अभिलेखों, परेड, सैनिकों का किट, लेआउट, अग्निशमन संबधित दस्तावेजों तथा सामग्रीयों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए कोरोना गाईड लाईन का पालन करने के निर्देश दिए है। उपस्थित सभी सैनिकों प्रीकॉशन डोज लगाने  के लिए कहा है और अपने कर्तव्यों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  सैनिकों के वेलफेयर तथा वेतन वृद्धि जैसे विषयों पर चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की भी बात कही। इस अवसर पर जिला सेनानी नगर सेना श्रीमती योग्यता साहू, संभागीय कार्यालय से श्री सुखदेव राम  बेक सुबेदार अ, श्री सुरेश कुमार गुप्ता सहायक उपनिरीक्षक अ, जिला कार्यालय जशपुर के श्री बबन सिंह सुबेदार अ, श्री शिव शंकर सोन पाकर सहायक उपनिरीक्षक अ एवं स्वंय सेवी महिला व पुरूष उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!