गोधन न्याय योजना की 27 वीं किश्त की राशि आज समूहों के खाते में हुई जमा….पढ़ें कितने का हुआ भुगतान ?

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक के पहले गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों एवं संग्राहकों के खाते में क्रय किए गए गोबर के एवज में 27वीं किश्त के रूप में 1 करोड़ 74 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। इस राशि को मिलाकर पशुपालकों और संग्राहकों को गोबर खरीदी की अब तक 100 करोड़ 82 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 1 करोड़ 41 लाख रूपए तथा गौठान समितियों को 2 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया। स्व-सहायता समूहों को अब तक लाभांश की राशि के रूप में कुल 21 करोड़ 42 लाख रूपए तथा गौठान समितियों को 32 करोड़ 94 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों को अब तक कुल 54 करोड़ 36 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने आज गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों और संग्राहकों, स्व-सहायता समूहों को लाभांश की राशि तथा गौठान समितियों को कुल 5 करोड़ 33 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!