पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही कर कुल पाँच व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार.
बलौदाबाजार-भाटापारा : ‘आपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। कार्यवाही के इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 27 दिसंबर 2024 को क्षेत्र के अंतर्गत शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170,126,135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के नाम –
1. तामेश्वर पर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम डमरू थाना सिटी कोतवाली,
2. किशन पैकरा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम डमरू थाना सिटी कोतवाली,
3. हेमंत धृतलहरे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सेमराडीह (खैंदा),
4. महेंन्दर कम्बोज उम्र 24 साल निवासी जैरास जिला करनाल हरियाणा हाल पनगांव लवन रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली,
5. लक्ष्मण टंडन उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लटुवा थाना सिटी कोतवाली.
