पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹2420 नगदी और ताश पत्तियां जप्त

बलौदाबाज़र-भाटापारा/ “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना पलारी पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा आदि अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.12.2024 को थाना पलारी पुलिस द्वारा ग्राम लरिया में जुआ खेलते हुए 06 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी ₹2420 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना पलारी में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

आरोपी जुआरियों के नाम

1. राजेश मारकंडे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम लरिया थाना पलारी

2. हेमलाल यादव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम लरिया थाना पलारी

3. भागबली सोनवानी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खपरी ब थाना पलारी

4. जगेशर यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लरिया थाना पलारी

5. साधराम रात्रे उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम लरिया थाना पलारी

6. दयाशंकर मांजरे उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम लरिया थाना पलारी

Related posts