यात्री बस के माध्यम से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा 12-12 किलोग्राम कुल कीमती 2 लाख 40 हजार रूपए जप्त

Advertisements
Advertisements

थाना तपकरा में आरोपी विनोद तुराहा के विरूद्ध अप.क्र. 12/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट एवं आरोपी नौसाद मियां के विरूद्ध अप.क्र. 13/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्टके तहत् अपराध पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.01.2022 को मुखबीर से सूचना मिला की झारसुगुड़ा से बनारस की ओर चलने वाली यात्री बस क्र. सी.जी. 13 ए/3307 में दो व्यक्ति बैग में मादक पदार्थ गांजा को भरकर उसकी तस्करी करते हुये बनारस की ओर ले जा रहे है, इस सूचना पर पुलिस चेकपोस्ट लवाकेरा में उक्त बस को रोककर बारीकी से चेक किया गया जिसमें विनोद तुराहा एवं नौसाद मियां के पास अलग-अलग 02 बड़ा बैग मिला। उक्त दोनों से पूछताछ कर उक्त बैग को खोलकर चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा अलग-अलग बैग में 12-12 किलोग्राम का कुल 24 किलोग्राम मिलने पर गांजा को जप्त करते हुये विनोद तुराहा एवं नौसाद मियां को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों से उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर गांजा को तस्करी कर बिहार की ओर ले जाना बताये। दोनों आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही कर पहले प्रकरण में आरोपी-विनोद तुराहा उम्र 36 वर्ष, एवं दूसरे प्रकरण में आरोपी-नौसाद मियां उम्र 45 वर्ष  दोनों  निवासी रूपाहीताड़ थाना भितहा जिला पश्चिम् चंपारण (बिहार) को दिनांक 24.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी तपकरा उ.नि. एल.आर.चौहान, स.उ.नि. हेमपाल सिंह, स.उ.नि. अजय लकड़ा, प्र.आर. 165 पिछारू राम भगत, आर. राजेन्द्र रात्रे, आर. दीपक टोप्पो, आर. संतु राम यादव का सराहनीय योगदान रहा।    

   

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!