जशपुर: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, अपर कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जशपुर 23 जनवरी 2025/ जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए तैयारी जोरो से की जा रही है। जशपुर जिले में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ओंकार यादव,  जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंच व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों के लिए बैठक व्यवस्था व निमंत्रण पत्र, साउण्ड, पानी, बिजली, साफ-सफाई, गाड़ी पार्किंग, प्रवेश द्वार, परेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा संदेश का वाचन किया जाएगा। साथ ही पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा ।

Related posts