![जशपुर पंचायत चुनाव 2025: भाजपा ने 14 में से 13 जिला पंचायत प्रत्याशियों की घोषणा की, कार्यकर्ताओं में जोश, शेष एक नाम जल्द होगा घोषित जशपुर पंचायत चुनाव 2025: भाजपा ने 14 में से 13 जिला पंचायत प्रत्याशियों की घोषणा की, कार्यकर्ताओं में जोश, शेष एक नाम जल्द होगा घोषित](https://samdarshinews.com/wp-content/uploads/2025/01/bjp-ddc-list-e1738212580660.jpg)
जशपुर पंचायत चुनाव 2025: भाजपा ने 14 में से 13 जिला पंचायत प्रत्याशियों की घोषणा की, कार्यकर्ताओं में जोश, शेष एक नाम जल्द होगा घोषित
January 30, 2025जशपुर, 30 जनवरी 2025 / भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिस्तरीस पंचायत निर्वाचन 2025 के अन्तर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ’’भरत सिंह’’ ने जानकारी दी है कि जिले की ’’14 जिला पंचायत सीटों में से 13 पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों’’ की घोषणा हो चुकी है, जबकि ’’एक सीट पर प्रत्याशी का नाम जल्द घोषित किया जाएगा’’।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 श्री मंगल राम, क्षेत्र क्रमांक 2 श्रीमती सुमित्रा पैंकरा, क्षेत्र क्रमांक 3 श्रीमती प्यारो बाई, क्षेत्र क्रमांक 4 श्रीमती शांति भगत (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), क्षेत्र क्रमांक 5 श्रीमती ईश्वरी किशन, क्षेत्र क्रमांक 6 श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, क्षेत्र क्रमांक 8 श्रीमती अनिता सिंह, क्षेत्र क्रमांक 9 श्रीमती हिरामती पैंकरा, क्षेत्र क्रमांक 10 श्रीमती सरिता सिदार, क्षेत्र क्रमांक 11 श्री सालिक साय, क्षेत्र क्रमांक 12 श्रीमती सुरूची पैंकरा, क्षेत्र क्रमांक 13 श्री वेद प्रकाश भगत, क्षेत्र क्रमांक 14 श्रीमती दुलारी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
भाजपा की इस घोषणा के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर पहले ही अपनी रणनीति तैयार कर ली थी और अब प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरी तरह से जुट गए हैं।
’’भाजपा का लक्ष्य – पंचायत में मजबूत पकड़’’
भाजपा ने पंचायत चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रत्याशियों का चयन सोच-समझकर किया है। पार्टी का लक्ष्य पंचायत स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करना है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि ’’स्थानीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव’’ में जीत से पार्टी को आगामी बड़े चुनावों में लाभ मिलेगा।
जल्द घोषित होगा शेष एक प्रत्याशी का नाम
भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने बताया कि शेष ’’एक जिला पंचायत सीट क्षेत्र क्रमांक 7 के लिए भी जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा’’ कर दी जाएगी। इस सीट को लेकर पार्टी में मंथन जारी है और उपयुक्त उम्मीदवार के चयन के बाद नाम सार्वजनिक किया जाएगा।
’’चुनावी माहौल गरमाया’’
भाजपा की सूची जारी होने के बाद जिले में चुनावी माहौल गर्मा गया है। ’’अन्य राजनीतिक दलों की नजर अब भाजपा के प्रत्याशियों की सूची पर टिकी हुई है’’, और वे भी जल्द ही अपनी रणनीति को सार्वजनिक कर सकते हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस घोषणा को लेकर ’’जश्न और उत्साह’’ का माहौल है। अब देखना होगा कि आगामी दिनों में भाजपा के यह प्रत्याशी चुनाव प्रचार में कितनी मजबूती से उतरते हैं और पार्टी को कितना लाभ मिलता है।