चाकू (खुखरी) लेकर राह चलते लोगों को डराने वाले आदतन बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार… आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

बिलासपुर. 06 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 04 फरवरी 2025 को थाना रतनपुर में मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम भरवीडीह में एक व्यक्ति आम रास्ते में आने जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा धमका रहा है। जिसकी सूचना से थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना रतनपुर में टीम गठित कर ग्राम भरवीडीह रवाना किया था।

जहाँ आम रास्ते पर लोगों को चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले व्यक्ति को घेराबंदी कर धारदार चाकू (खुखरी) के साथ पकड़ कर आरोपी का नाम पता पुछने अपना नाम गजेन्द्र बैसवाड़े निवासी भरवीडीह का बताया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related posts