जशपुर में ‘जाबो’ कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जारी, ईवीएम मशीन की जानकारी देकर मतदान के प्रति किया जा रहा प्रेरित

जशपुर 6 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार दिशा निर्देश में जशपुर विकासखंड के विभिन्न शहरी वार्डों में जाबो कार्यकम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है आज बनिया टोली चौक और पुलिस लाइन में लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पूर्व भी जशपुर के बाकी टोली चौक, तहसील कार्यालय परिसर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खजांची टोली,मधुबन टोली, कदमटोली सहित अन्य स्थानीय स्थानों में लोगों को ईवीएम मशीन की जानकारी दी गई है।

एसडीएम जशपुर ओंकार यादव ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत लोगों के शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और उन्हें मतदान की प्रक्रिया के महत्व के बारे में समझाना और निष्पक्ष मतदान की अहमियत पर लोगों को जानकारी देना है। यह अभियान विभिन्न माध्यमों से चलाया जाता है। जन जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, और सामुदायिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मीडिया प्रचार रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया, और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाना, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताएं युवाओं को मतदान के महत्व पर रचनात्मक तरीके से जानकारी देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन और मोबाइल ऐप्स मतदाता सूची, उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऐप्स का प्रचार किया जाता है। इस अभियान के उद्देश्य से चुनावों में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके और हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।

Related posts