एसएसपी जशपुर के निर्देश पर हुई कार्यवाही : पुलिस ने काटा पुलिस का चालान… बिना हेलमेट वाहन चलाने पर पांच पुलिस कर्मियों पर की गई चालानी कार्यवाही.

जशपुर. 06 फरवरी 2025 : गौरतलब है कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम जनता को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस द्वारा जिले में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि लोग यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझें, जिससे कि आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा-निर्देश पर जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है व नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। जशपुर पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2025 से वर्तमान दिनांक तक शराब पी कर वाहन चलाने के 90 प्रकरण में न्यायालय पेश कर 5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भरवाया गया है। बिना हेलमेट वाहन चलाने के 220 प्रकरण, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने के 135 प्रकरण, ओवर स्पीड वाहन चलाने के 18 प्रकरण तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के 1495 प्रकरण, इस प्रकार कुल 1961 प्रकरणों में 11 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पांच पुलिस कर्मियों पर भी चालानी कार्यवाही की गई है।

Related posts