जशपुर, 13 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में इस वर्ष 2025 में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। स्थानीय अवकाश अंतर्गत जिले के सभी शासकीय कार्यालय संस्था आदि बंद रहेंगे। घोषित अवकाश अनुसार जिले में 27 जून 2025 रथयात्रा, 30 अगस्त 2025 नवाखाई और 21 अक्टूबर 2025 दीपावली का दूसरा दिन, गोवर्धन पूजा को स्थानीय अवकाश रहेगा।
जशपुर कलेक्टर ने किया स्थानीय अवकाश घोषित – रथयात्रा, नवाखाई और गोवर्धन पूजा के दिन रहेंगे बंद सरकारी कार्यालय
