यातायात नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी ! ‘ऑपरेशन विश्वास’ में 67 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही… वसूला गया ₹21,000 का समन शुल्क.

बलौदाबाजार-भाटापारा. 13 फरवरी 2025 : ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, सांथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे दिनांक 12 फरवरी 2025 को यातायात पुलिस द्वारा सड़क मार्ग में दो-पहिया वाहन में तीन सवारी, नो-पार्किंग में अपने वाहन खडा करने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही की गई है।

यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 33 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹9900 समन शुल्क वसूला गया है। नो-पार्किंग में वाहन खडा करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹6900 समन शुल्क वसूल किया गया है। दिनांक 12 फरवरी 2025 को पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 67 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹21,000 समन शुल्क वसूल किया गया है।

Related posts