पुलिस ने किया बड़ा एक्शन : सड़क पर तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार…पुलिस की कड़ी कार्यवाही से इलाके में मचा हड़कंप !

रायगढ़. 14 फरवरी 2025 : मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर ग्राम कंचनपुर में धारदार हथियार लहराने और राहगीरों को डराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

थाना प्रभारी रामकिंकर यादव को दोपहर में सूचना मिली थी कि मिलन राठिया उर्फ मंदागरी (28), निवासी कंचनपुर, अपने हाथ में तलवार लेकर सड़क पर लोगों को धमका रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस की समझाइश देने पर भी आरोपी उग्र बना रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू में कर तलवार जब्त कर ली।

Related posts