जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने फरसाबहार विकासखण्ड के डबरी, तालाब, कुआं निर्माण और गौठान का किया आकस्मिक निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस. मण्डावी ने आज फरसाबहार विकाखण्ड के ग्राम पंचायत गांझियाडीह, कोल्हेंझरिया, माटीपहाड़ छर्रा और जोरंडाझरिया में डबरी, तालाब, कुंआ, सामुदायिक शौचालय निर्माण और गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत फरसाबहार के सीईओ, मनरेगा के एपीओ और पीओ उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को गौठान में अन्य आजीविकास से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के लिए कहा है। ताकि समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। 

Related posts