प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राषि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की है। जिसमें सर्पदंष से कांसाबेल तहसील के ग्राम नकबार निवासी अनोज कुमार नागवंषी की मृत्यु 30 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री रतन राम हेतु 4 लाख रुपए एवं पानी में डूबने से कांसाबेल तहसील के ग्राम खारपानी निवासी जाबी भगत की मृत्यु 28 जून 2021 को हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती शांति भगत हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की गई है।

Related posts