शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म कारित करने के मामले में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

अंबिकापुर. 20 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 14 जनवरी 25 को थाना गांधीनगर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थिया की जान-पहचान फेसबुक के माध्यम से 04 वर्ष पूर्व आदर्शनगर सीतापुर निवासी दीपक पैंकरा से हुआ था, जान-पहचान के बाद दीपक पैंकरा प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर घटना दिनांक 19 अगस्त 2021 को प्रार्थिया के रूम में आकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया एवं घटना दिनांक के पश्चात आरोपी लगातार प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित करता आ रहा हैं और अब कुछ महीनों से आरोपी प्रार्थिया से शादी करने से मना कर रहा हैं। मामले में प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 49/25 धारा 366, 376(2)(ढ) भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का कथन लेख कर घटना-स्थल निरीक्षण किया गया एवं मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी दीपक पैकरा को पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम दीपक पैंकरा उम्र 27 वर्ष साकिन आदर्शनगर थाना सीतापुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।

Related posts