पुलिस की त्वरित कार्यवाही : रात के अंधेरे में लूट, धारदार हथियार से हमला, पुलिस की मुस्तैदी से 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

जांजगीर-चांपा. 22 फरवरी 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महेन्द्र साहू निवासी अधियारी पाठ अकलतरा द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2025 के रात्रि करीबन 09:30 बजे सिंघानिया पेट्रोल पंप से मोटर सायकल में पेट्रोल भरवा कर सीसीआई रोड लाल चौक तरफ से अपने घर जा रहा था। राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुंचा, उसी समय तीन अज्ञात जो चेहरा ढका हुआ था प्रार्थी के मोटर सायकल को देखकर रूकवाये, जबरदस्ती और जेब में रखे 1500/- रूपये को लूट लिये तथा तीनों हाथ-मुक्का, धारदार हथियार एंव बेल्ट से मार कर प्राणघातक हमला कर भाग गए।

जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अज्ञात 03 नकाबपोश आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमांक 61/2025 धारा 309(4),109,3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी।

विवेचना के क्रम में श्री उमेश कुमार कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर व श्री प्रदीप सोरी एसडीओपी जांजगीर के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मुकेश्वर उर्फ मुकेश, संतोष कुर्रे एंव मनीष यादव सभी निवासी कोटाडबरी चांपा को पकड़ा गया, जिसको हिरासत में लेकर आरोपियों की शिनाख्त कार्यवाही की जाकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने अपने मेमोरेण्डम कथन में घटना दिनांक को घटना कारित करना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, चाकू तथा लूट की नगदी रकम 1020/- रुपये को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवित गिरफ्तार कर दिनांक 22 फरवरी 2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उपनिरीक्षक बी.एल कोसरिया, उपनिरीक्षक भूषण राठौर का सराहनीय योगदन रहा है।

Related posts