CRIME NEWS : सरगुजा में आधी रात ठेला दुकान का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश, तीन गिरफ्तार, चोरी के औजार और बाइक बरामद !

अंबिकापुर. 01 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रवि कुमार यादव साकिन द्वारा दिनॉक 28 फरवरी 2025 को पुलिस चौकी रघुनाथपुर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गत रात्रि करीब 00:30 बजे प्रार्थी अपने भाई रमेश यादव के साथ ग्राम दमाली से तिलक कार्यकम के बाद वापस घर आ रहा था, तभी सीताराम यादव के रोड़ किनारे स्थित ठेला दुकान का ताला तोड़ कर एक व्यक्ति अंदर घुसा था तथा दो व्यक्ति बाहर मोटर सायकल में थे तथा निगरानी कर रहे थे। प्रार्थी एवं उसके साथी को देखकर भागने लगे, जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से तीनों युवकों को पकड़ लिये हैं, अगर प्रार्थी एवं उसका साथी समय पर नहीं पहुँचते व उनको नहीं पकड़ते तो निश्चित ही ठेला दुकान से तीनों सामान चोरी कर ले गये होते। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी रघुनाथपुर/थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 42/25 धारा 334(2), 62, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी, गवाहों के कथन लेख कर घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01)-अजय मरकाम आत्मज नरेन्द्र बहादुर सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन धनगढ़ थाना माड़ा जिला सिंगरौली (म.प्र.), (02)-भास्कर सिंह आत्मज जतन राम पैंकरा 19 वर्ष साकिन भेण्डरी कंवरपारा चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर (छ.ग.), (03)-विवेक मिंज आत्मज अजीत मिंज उम्र 20 वर्ष साकिन गुजरवार स्कूलपारा थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा का होना बताया गया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर ठेला दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छड़, ठेला का टुटा हुआ ताला, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी/29/ए.डी./1863 बरामद किया गया हैं। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

Related posts