जशपुर : 8 मार्च को कुनकुरी में ऐतिहासिक आयोजन ! कन्या विवाह और मेगा हेल्थ कैम्प में जुटेंगे हजारों लोग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शिरकत, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

जशपुर : 8 मार्च को कुनकुरी में ऐतिहासिक आयोजन ! कन्या विवाह और मेगा हेल्थ कैम्प में जुटेंगे हजारों लोग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शिरकत, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

March 4, 2025 Off By Samdarshi News
Advertisements

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कार्यक्रम की सारी तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के लिए कहा

जशपुर, 4 मार्च 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सामाधान कारक प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं और आवेदन की निराकरण होने पर संबंधितों भी सूचना देने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, वन मण्डलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी 8 मार्च को कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगभग 365 जोड़ों का विवाह होगा। साथ ही स्व. दिलिप सिंह जुदेव स्मृति में मेगा हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है। जहां विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ द्वारा मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा और गंभीर मरीजों को बाहर के लिए उच्च चिकित्सालय में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे और नव वर-वधूओं को अपना आशीर्वाद भी देंगे।

कलेक्टर ने कहा की सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच साज-सज्जा, बैरिकेडिंग, विद्युत, पेयजल, अस्थाई शौचालय, सुरक्षा, पार्किंग, भोजन की व्यस्था के साथ-साथ वर-वधू और मरीजों को उनके विकासखंड से लाने के लिए परिवहन की भी व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही उन्होंने बाहर से आने वाले डाक्टरों और मेडिकल टीम के लिए रूकने की व्यस्था करने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों को मेगा हेल्थ कैम्प लगाने के सारी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य अमला टीम की ड्यूटी लगाने के भी कहा। कलेक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अपने-अपने नगरीय निकाय के शौचालय का सुदृढ़ीकरण, तालाब की साफ-सफाई और नाली में जाली लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग एकत्रित करने के कहा है। उन्होंने नगरीय निकाय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।