धान खरीदी केन्द्र पर भाजपा ने दिया एक दिवसीय धरना, पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया एसडीएम को

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जशपुर/कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के घोषित धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में कुनकुरी के महुवाटोली धान खरीदी केन्द्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सोमवार 31 जनवरी को किया गया।

धरना प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजपा द्वारा की जा रही पांच प्रमुख मांगों धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाये जाने, रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, असमय वृष्टि, ओला एवं बारीश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किये जाने, लम्बित स्थायी विद्युत कनेक्शन तत्काल दिये जाने तथा पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं दो वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र भुगतान करने से अवगत कराया गया।

धरना प्रदर्शन को प्रवक्ता किसान मोर्चा संकेत साय पैंकरा, जमीर इस्लाम जिन्ना, मुनू राम सन्यासी, अनुप नारायण सिंह, डीडीसी अनिता सिंह द्वारा भी संबोधित करते हुए किसानों की समस्या से अवगत कराया और समस्याओं के निराकरण की मांग की। धरना प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष भरत सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष असलम आजाद, पूर्व नपं अध्यक्ष सुदबल यादव, मंत्री सुनील अग्रवान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन शर्मा आदि भाजपा, भाजयुमो, किसान मोर्चा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनिल राय द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!