धान खरीदी केन्द्र नारायणपुर व गोरिया में भी भाजपाईयों ने दिया एक दिवसीय धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी के ग्रामीण मण्डल के अन्तर्गत धान खरीदी केन्द्र नारायणपुर व गोरिया में भी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

नारायणपुर में हुआ धरना प्रदर्शन

आज दिनांक 31 जनवरी सोमवार को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के निर्देश के अनुसार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे ठगी को लेकर एवं पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया उक्त कार्यक्रम कुनकुरी ग्रामीण के नारायणपुर धान खरीदी केंद्र में किया गया. कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुनकुरी ग्रामीण के विकास नाग, भाजयुमो मंडल महामंत्री यशवंत यादव, सांसद प्रतिनिधि टिकेश्वर खत्री, भाजयुमो मंडल मंत्री अरुण मोहंती, वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश यादव, उमेश यादव, ओमकार यादव, शंकर यादव, संतान राम, विरोध प्रदर्शन में उपस्थित थे।

गोरिया धान खरीदी केंद्र में भी हुआ धरना प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा  प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आज गोरिया धान खरीदी केंद्र में जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, रोहित साय भाजपा जिला अध्यक्ष, विश्वनाथ सिदार सांसद प्रतिनिधि धान खरीदी केंद्र गोरिया, राजकुमार गुप्ता सांसद प्रतिनिधि, बसंत यादव महामंत्री (भाजपा मंडल कुनकुरी), रविशंकर यादव, संतोष कुमार चौबे, राकेश चौहान, कमलेश सिहं   श्री गोस्वमी , शिवप्रसाद नाग, अशोक यादव , करुणा यादव महामंत्री युवा मोर्चा (भाजपा मंडल कुनकुरी) धान खरीद केंद्र आने वाले मण्डल में निवासरत प्रदेश एवं जिले के भाजपा व मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,ग्राम केन्द्र के संयोजक/सह संयोजक, मतदान केन्द्र के अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ता बंधुओ उपस्थिती  में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!