
विनयशील की ताजपोशी से कुनकुरी में नई राजनीति की शुरुआत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले – ‘हर अड़चन के बावजूद नगर के विकास से समझौता नहीं’, विनयशील का कुनकुरी की जनता को वादा – ‘हर मुश्किल के बावजूद नगर सरकार को जनता के लिए समर्पित रखूंगा’
March 17, 2025कुनकुरी, 17 मार्च 2025 : नगर पंचायत के शपथ ग्रहण में शामिल होने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुनकुरी पहूंचे। नगर पंचायत के सभागार में अपनी उपस्थिति में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष विनयशील एवं 7 पार्षदो का शपथ ग्रहण सम्पन्न होने के उपरांत पंचायत भवन के सामने कबीर पंथ के मैदान में कांग्रेस पार्टी का एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, पूर्व विधायक विनय भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा एवं स्थानीय कांग्रेसी नेता गजेन्द्र जैन, मुरारी अग्रवाल आदि विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकाय चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेश में भाजपा की तीसरा इंजन बनने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा का एक मात्र कुनकुरी नगर पंचायत का परिणाम उनके आंखो में किरकिरी बन गया है जो पूरे पांच वर्षो तक परेशान करेगा। प्रदेश की सरकार भूल गई कि जिन्होने प्रदेश का मुखिया बनाया उन्ही के विकास का काम सरकार भूल गई। जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में जवाब दे दिया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हुए विवाद पर उन्होने कहा कि अच्छा हुआ जिला प्रशासन ने वहां कार्यक्रम आयोजित होने नही दिया। यह वही जगह है जिसकी मै जांच करने आया था। यही पर चावल का सबसे बड़ा कुनकुरी चावल घोटला हुआ था। समारोह के लिये कबीर पंथी द्वारा दिये गये स्थान को लेकर उनका आभार व्यक्त किया। धान खरीदी को लेकर भी बड़ा भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। भारत माला योजना में हुए भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार को घेरा और इसकी जांच केन्द्रीय एजेंसी से कराने की मांग की। राज्य सरकार पर कई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। शपथ ग्रहण में इतने अडंगे आये है तो नगर सरकार चलाने मंे कितने अडंगे लगाये जायेंगे। उन्होने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कुनकुरी की जनता के साथ पूरी प्रदेश कांग्रेस के साथ मै स्वयं तुम्हाने साथ खड़ा हूं। आने वाला समय कांग्रेस का होगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील ने समारोह को संबोधित करते हुए शपथ ग्रहण को कुनकुरी की जनता का शपथ ग्रहण बताया। वर्तमान में प्रदेश की सरकार भाजपा की है प्रदेश के मुख्यमंत्री कुनकुरी से विधायक है। कुनकुरी की जनता ने लोकतंत्र की ताकत को बताते हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई तो नगरीय निकाय चुनाव में कुनकुरी नगर में कांग्रेस को मत देकर बता दिया जन बल के आगे धन बल का कोई स्थान नही है। उन्होने मंच से अपने शपथ ग्रहण को लेकर की गई राजनीति से अवगत कराया। उन्होने प्रशासन पर राजनैतिक दबाव में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया और इस विपरित स्थिति में कबीर पंथ के लोगो द्वारा दिये गये सहयोग को सभी से साझा किया। परिणाम घोषण से लेकर शपथ ग्रहण तक नगर के विभिन्न वार्डो में किये गये जनसम्पर्क के दौरान अनेक प्रकार की समस्याओं की मिली जानकारी पर जल्द से जल्द राहत दिलाने का आश्वासन मंच से दिया। विगत दिनों चौकी की राजनीति से नगर को मिली आजादी से अवगत कराते हुए विकास के कार्य अब नगर पंचायत के कार्यालय से होने की बात कही। हर परिस्थिति में नगर के विकास पर सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
समारोह को पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, पूर्व विधायक विनय भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद साय ने किया। समापन पर वरिष्ठ कांग्रेसी गजेन्द्र जैन द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जश्पुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष एस. इलियास के साथ रवि शर्मा, सहस्त्रांशु पाठक, नरसिंह सागर यादव, महेन्द्र अग्रवाल, ताहिर अली, हंसराज अग्रवाल, अनोज गुप्ता आदि के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।