राहुल गांधी बताएंगे कि छतीसगढ़ में जनता से वादाखिलाफी क्यों हुई : भाजपा

छतीसगढ़ के हालात बदत्तर बनाने पर क्या राहुल गांधी अपनी सरकार को फटकार देने का दम रखते है?:विष्णु देव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, राहुल गांधी के छतीसगढ़ दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्षश्री विष्णु देव साय ने कहा कि राहुल गांधी चुनावो के बाद लंबे समय से छतीसगढ़ नही आये अब उनके आते आते प्रदेश बहुत पीछे चला गया है।क्या राहुल गांधी अपनी राज्य सरकार को फटकार लगाने की हिम्मत दिखाएंगे?

श्री विष्णु देव साय ने राहुल गांधी से 5 सवाल पूछे है:-

1.छतीसगढ़ में कांग्रेस के शासन में हज़ारो महिलाओ ,युवतियों के साथ बलात्कार व सामूहिक बलात्कार हुआ है क्या राहुल गांधी जी किसी से मिलने जाएंगे?

2.छतीसगढ़ की कॉन्ग्रेस सरकार ने यूपी में 50- 50 लाख का मुआवजा दिया था और छतीसगढ़ में 550 किसानों ने आत्महत्या की है क्या वह सरकार को उन्हें मुआवजा देने कहेंगे?

3.चुनाव के पहले कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होते वक़्त राहुल गांधी ने कहा था वादे पूरे करने के लिए छतीसगढ़ की राज्य सरकार जनता व केंद्रीय नेतृत्व के प्रति जिम्मेदार होगी, 36 प्रमुख वादों में कॉन्ग्रेस ने 3 वर्षो में 26 वादे पर काम ही शुरू नही किया क्या वो सरकार को बर्खास्त करेंगे?

4.प्रदेश में कांग्रेस के अंदर चल रही भारी राजनीति का प्रभाव जनता तक पड़ रहा है पहले मुख्यमंत्री पद की लड़ाई अब टीएस बाबा का यह कहना कि राहुल गांधी जी के आने पर मेरी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है  राहुल गांधी जी इस लड़ाई के लिए किसे जिम्मेदार मानते है?

5.छतीसगढ़ को राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बना दिया गया है यहाँ से छतीसगढ़ के लोगो के हितों की बात कम और केंद्र सरकार पर आरोप प्रत्यारोप ज्यादा होता है ऐसे में छतीसगढ़ के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है क्या राहुल गांधी जी यहाँ की सत्ता का दुरूपयोग बंद करायेंगे या यह उन्ही के कहने पर हो रहा है?

Related posts