प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा का लाइव प्रसारण जशपुर में सुना भाजपा कार्यकर्ताओं नें

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व राज्य सभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय के उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय नए अवसर, नए संकल्पों की सिद्धि का है। जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो। आगे पीएम मोदी ने कहा कि विश्व स्तर पर लोग एक सशक्त और मजबूत भारत देखना चाहते हैं। हमारे लिए जरूरी यह है कि हम अपने देश को तीव्र गति से आगे ले जाएं और इसे कई क्षेत्रों में मजबूत करें। आज के संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समय नई आकांक्षाओं को पूरा करने का है।  9 करोड़ घरों में नल के माध्यम से जल पहुँच रहा है, यह बजट गरीबों, माध्यम वर्ग और युवाओं पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य उन्हें बुनियादी जरूरते मुहैया कराना है। हमारी सरकार मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति पर काम कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जिला भाजपाध्यक्ष रोहित साय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे, पूर्व विधायक राजशरण भगत, रूपेश सोनी, देवधन नायक, ममता कश्यप, गोविंद भगत, संतोष सिंह, श्रीनायक मिश्रा, अमन शर्मा, युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव,रजनी प्रधान, विजय शर्मा, मुनेश्वर केसर, आनंद शर्मा, उमाशंकर भगत, राजकपूर भगत, श्यामलाल भगत, अरविंद भगत, सज्जू खान, रविन्द्र पाठक, टुन्नू सोनी, दीपक गुप्ता, आकाश गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, राहुल गुप्ता, मैनेजर राम, राजेश सिन्हा, मुन्नी गुप्ता, बेंजामिन कुजूर, सूरज सिंह, मुकेश्वर इन्द्रवार एव कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फ़ैजान सरवर खान ने दी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!