छत्तीसगढ़ में इंसाफ की तेज रफ्तार : शादी का वादा, फिर धोखा और दुष्कर्म, सरगुजा पुलिस की तेज कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

छत्तीसगढ़ में इंसाफ की तेज रफ्तार : शादी का वादा, फिर धोखा और दुष्कर्म, सरगुजा पुलिस की तेज कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

April 13, 2025 Off By Samdarshi News

अम्बिकापुर. 13 अप्रैल 2025 : सरगुजा जिले की सीतापुर पुलिस ने महिला अपराध के एक संवेदनशील मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष एक्का ने वर्ष 2020 से लगातार पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण किया और अंत में विवाह से इनकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए थाना सीतापुर पुलिस टीम ने आरोपी को धरदबोचा और विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई न केवल महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि कानून की सख्ती का स्पष्ट संदेश भी देती है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया दिनांक 11 अप्रैल 2025 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थिया का वर्ष 2019 में ग्राम धरमपुर निवासी आशीष एक्का से जान पहचान हुआ था और दोनों एक दूसरे से बात करते थे और एक दूसरे को पसंद करते थे। वर्ष 2020 के जून माह में आरोपी आशीष एक्का प्रार्थिया के घर आया और प्रार्थिया को पसंद करने की बात बोलते हुए शादी करने का झांसा देकर प्रार्थिया के मना करने के बावजूद भी जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, तब से आरोपी आशीष द्वारा प्रार्थिया को अलग-अलग जगह ले जाकर लगातार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं। अब प्रार्थिया आशीष एक्का को शादी करने को बोलती हैं तो शादी करने से इंकार कर रहा हैं, मामले में प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमाँक 139/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन लेख कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पता तलाश के दौरान पुलिस टीम के सतत प्रयास से प्रकरण के आरोपी आशीष एक्का को पकड़ कर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम आशीष एक्का आत्मज रामसाय एक्का उम्र 32 वर्ष साकिन धरमपुर थाना सीतापुर का होना बताया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।