प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ साल में भारत को विश्व गुरू बनाने की ओर तेजी से आगे बढ़ाया : फग्गन सिंह कुलस्ते नें पत्थलगांव में आयोजित लोकसभा स्तरीय आमसभा को किया संबोधित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। रक्षा, कृषि, उपकरण, विज्ञान के क्षेत्र में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की सूची लंबी है। वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार,धान का कटोरा कहे जाने वाले इस प्रदेश को भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन के गर्त मे ढकेल दिया है। स्थिति इतनी बुरी है कि प्रदेश में लोगों सुगमता से आवाजाही करने के लिए सड़के भी उपलब्ध नहीं है। शराब बंदी की शपथ लेने वाले कांग्रेसी नेता,शराब से मिलने वाले राजस्व में भ्रष्टाचार कर,अपने जेब भरने में लगे हुए है। उक्त बातें केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कही। वे पत्थलगांव में आयोजित लोकसभा स्तरीय आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इस आमसभा का आयोजन,केन्द्र सरकार के नौ साल पूरा होने पर,पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत आयोजित किया गया था।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पत्थलगांव मंडी प्रांगण में हुए जन सभा मे मुख्य रूप से छतीसगढ़ राज्य मे भर्ष्टाचार में बढ़ता कदम और  विकास में पिछड़ते राज्य की ब्यवस्था की बात करते हुए अपनी बात की शुरुआत की उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने छतीसगढ़ , झारखंड ,और उत्तराखंड राज्य की कल्पना की थी और उसे पूरा भी किये उसी तरह आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत मे विकास की उच्चाइयो में देश पहुचा है। हमने विकास को हर क्षेत्र में पहुँचाया है। पर छत्तीसगढ़ राज्य में भुपेस बघेल ने राज्य की पूरी ब्यवस्था ही खराब कर दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 16 लाख मकान बना कर दिए है। हर घर तक नल जल योजना से घर तक पानी पहुचा रहे है। हमने 9लाख पचास हजार गैस कनेक्शन दीया है। हमने 9 वर्ष में जो काम किया है। वो आप सभी के सामने है। सभी जानते है। कि नरेंद्र मोदी की विदेश नीति में हम बहुत आगे बढ़ चले है। आज हमारी बाते सुनी जाती है। विदेशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत की तरफ देख रहे है। आज ये जो मान सम्मान और प्रतिष्ठा भारत के हर नागरिक की बनी है। वो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही बनी है। हम बहुत जल्द ही रायगढ़ को हवाई सेवा से जोड़ कर क्षेत्र के लोगो की सुविधा देने वाले है। ट्रेन में अनेक सुविधा वंदे भारत के रूप में देश को दिए है। आज साढ़े चार वर्ष के भुपेस सरकार के कार्यकाल को देखिए और 15 वर्ष के रमन सिंह के कार्यकाल को देखिए आप को खुद समझ मे आजयेगा की हमारी पार्टी किस तरह लोगो के हित मे कार्य करती है। हम सभी के विकास के लिए कार्य करते है।

पचास लोगों ने ग्रहण की सदस्यता –

पत्थलगांव में आयोजित आमसभा के दौरान,केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री कुलस्ते के समक्ष 50 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। केन्द्रीय मंत्री ने फूलमाला पहना कर,नव प्रवेशित सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होनें कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ,भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। अपनी मेहनत और योग्यता की बूते पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता,पार्टी के बड़े पद तक पहुंच सकता है। आमसभा को पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, लोकसभा सहप्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया।

आमसभा में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय, सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जशपुर जिला भाजपाध्यक्ष, पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया, शिवशंकर साय पैंकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जशपुर जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, रायगढ़ जिला महामंत्री अरूणधर दीवान, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, सुनीति राठिया, जिला सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया, देवेंद्र प्रताप सिंह, टीकाराम पटेल, अरुण राय, शांता साय, हरपाल सिंह भाभरा, राजकुमार अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, पुरषोत्तम सिंह, उपेन्द्र यादव, सालिक साय, हरजीत सिंह भाटिया, फैज़ान सरवर खान,  वरुण जैन, यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, लिनव राठिया, राधेश्याम राठिया, रामनाथ बैगा, विनय पाण्डेय, गोविंद भगत, आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, अंकित बंसल,अवधेश गुप्ता, अनिल मित्तल, गणेश जैन, सलोने मिश्रा, डॉ. बी.एल. भगत, भुनेश्वरी बेहरा, अंजू टोप्पो, रोशन साय, रूप सिंह राठिया, नरेश यादव, सुनील, सुरेश साहू सहित रायगढ़ लोकसभा के भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!