ओड़िसा राज्य से सवा किलो गांजा मोटरसाईकिल में कर रहा था तस्करी, पुलिस को मिला सुराग, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

आरोपी कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 20 ग्राम कीमती रू. 10,000 /- (दस हजार रू.) एवं तस्करी में प्रयुक्त हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 AL 4752 जप्त  

ओड़िसा राज्य से मोटर सायकल के माध्यम से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाला आरोपी हर्षि केशव को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार  

थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 19/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.के तहत् अपराध पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.02.2022 को थाना प्रभारी बागबहार को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से ओड़िसा तरफ से गांजा लेकर बिरिमकेला काडरो की ओर जाने वाला है, तत्काल जाने पर आरोपी मिल सकता है, इस सूचना पर थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक जनक राम कुर्रे हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को लेकर घुईगोड़ा छातासरई तिराहा में नाकाबंदी की जा रही थी, उसी दौरान सामने से आ रही मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 AL 4752 में सवार चालक हर्षि केशव को रोककर गवाहों के समक्ष उसके वाहन की तलाशी ली गई, तलाशी दौरान वाहन की डिक्की से मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 20 ग्राम कीमती रू. 10,000 /- मिलने पर उक्त गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल को पुलिस द्वारा जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. का पाये जाने से आरोपी हर्षि केशव उर्फ केसवार उम्र 25 वर्ष निवासी बेसकीमुड़ा थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.) को दिनांक 03.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।   

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जनक राम कुर्रे, आर. 331 अरविंद पैंकरा, आर. 310 निर्मल नाग, म.आर. 700 राजकुमारी पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!