IG अमरेश मिश्रा की निगरानी में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, ऑनलाइन ठगी का गैंग एक्सपोज़, रायपुर में म्यूल अकाउंट से करोड़ों की हेराफेरी करने वाले एजेंट गिरफ्तार.

रायपुर. 01 मई 2025 : रायपुर रेंज में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर’ शील्ड  के तहत साइबर ठगों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड में इस्तेमाल हो रहे बैंक खातों को खोलवाने और ऑपरेट करने वाले 4 एजेंट-ब्रोकरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आईजी अमरेश मिश्रा की निगरानी में अब तक 212 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर म्यूल अकाउंट खोलने में शामिल खाता धारक/संवर्धक/ब्रोकर-एजेंट/बैंक अधिकारी/सिम सप्लायर सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु रेंज साइबर थाना रायपुर को निर्देशित किया गया है।

थाना गंज रायपुर के अपराध क्रमांक 79/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस में निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करते हुए, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण से खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था तथा ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था। आरोपियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम प्राप्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

1 सुनील वॉल्टर पिता जौवजॉन वॉल्टर, उम्र 25 वर्ष, पता मं.नं. 310/01 टाईप 1 छोटा पारा बालाजी चौक आरवीएच कॉलोनी खमतराई, रायपुर.

2 आरिफ मण्डावी पिता नंद कुमार मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, पता मकान नं. 67/6 टाईप 02, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पूजा पंडाल खमतराई रायपुर.

3 संजय सिंह ठण्डन पिता कल्याण दास, उम्र 30 वर्ष, पता मकान नं. 310 वार्ड नं. 06 पोस्ट डब्ल्यूआरएस कॉलोनी टाईप 1, खमतराई रायपुर.

4 पिता गजानंद वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी दुर्गा नगर पंडरी रायपुर.

Related posts