जशपुर जिले में एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे पुस्तकालय, कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा अनिवार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु  आम जनता के सार्वजनिक गतिविधियों पर आगामी आदेश पर्यन्त युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किये  है।

उन्होंने अधिरोपित प्रतिबंधों की समीक्षा करते हुए उपरोक्त आदेश कंडिका 10 में आंशिक संशोधन कर जशपुर जिले में पुस्तकालयों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए शर्त संचालित करने कहा है। उन्होंने कहा कि आदेश की शेष शर्त यथावत् रहेगी।

Related posts