चोरी का कोयला जंगल में छिपाकर किया गया था डम्प, कुदरगढ़ पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप.
धारा 106 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है.
सूरजपुर. 03 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कुदरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले के किनारे डम्प किए गए 10 क्विंटल अवैध कोयले को बरामद किया है। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के अवैध कारोबार पर सख्त निर्देश के तहत यह कार्रवाई की गई। कोयले की अनुमानित कीमत करीब 10,000/- रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर शत्-प्रतिशत अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम में दिनांक 02 मई 2025 को चौकी कुदरगढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुर्री कुरोतरी नाला के किनारे चोरी का कोयला लावारिश हालत में डम्प किया गया है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां करीब 10 क्विंटल अवैध कोयला कीमत करीब 10 हजार रूपये का डम्प होना पाया गया, जिसे जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी कुदरगढ़ गुड्डु कुशवाहा, प्रधान आरक्षक कपिल सिंह, आरक्षक रामप्रसाद सिंह, आरक्षक प्रमेन्द्र सिंह, सैनिक सुरेश व सैनिक लव गुप्ता सक्रिय रहे।
