धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी धान का भौतिक सत्यापन करें, जिले में आज तक 1 लाख 21 हजार 949 किसानों ने बेचा धान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज मंदिर हसौद, खुटेरी और चपरीद धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र प्रभारियों से कहा कि धान की पर्याप्त  सुरक्षा करने के साथ-साथ भौतिक रूप से खरीदी की गई धान की सही मात्रा होना चाहिए। धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है।

ज्ञात हो कि धान खरीदी की पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुये रायपुर जिले में इस वर्ष 1323 टन अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। जो कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 7 फरवरी तक और बढ़ने की उम्मीद है। अभी तक 1,28,772 पंजीकृत किसानों में से 1,21,949 किसान अपना धान बेच चुके है। सहकारी समितियों द्वारा खरीदी किये गये धान में से 67 प्रतिशत का उठाव किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!