सीमेंट गबन में सनसनी : अहिवारा से महाराष्ट्र भेजी गई सीमेंट रहस्यमय तरीके से लापता, नंदनी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, जे.के. लक्ष्मी सीमेंट के 1300 बैग किए थे गायब, मुख्य आरोपी ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

थाना नंदिनी के अपराध क्रमांक 089/2025 धारा 316(4), 3(5) बीएनएस के आरोपियो सुपर वाईजर किशोर कुमार कौशल एवं महेश कुमार यादव एवं अन्य द्वारा प्रार्थी के जैन ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ईमरान पारिक के किराये की वाहन का चालक जय प्रकाश यादव ट्रक क्रमांक CG 06 GQ 7201 में 35 Mt 700 बैग सीमेंट को वर्धा वेयर हाउस महाराष्ट्र के लिये व बुसरा मोकाती के किराये का वाहन चालक जागीर अली द्वारा ट्रक क्रमांक CG 15 DC 7860 में 30 Mt 600 बैग सीमेंट को कापसी वेयर हाउस महाराष्ट्र के लिये कुल कीमत 5,85,000/- रूपये को जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी अहिवारा से निकले थे। जो उक्त ट्रकों को जहां पहुंचना था, वहां नहीं पहुंचा कर बेईमानी कर दुर्विनियोग कर बेच दिये हैं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं मुख्य आरोपी ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाईजर किशोर कुमार कौशल को उसके सकुनत में घेराबंदी कर पकडा गया है। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी के निशादेही पर अलग-अलग स्थानों से 1300 बैग सीमेंट कीमत 5,85,000/- रूपये बरामद कर जप्ती कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपीगणों की लगातार पतासाजी की जा रही है।

Related posts