पत्थलगांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिजन को मिला 25 हजार का मुआवजा, प्रशासन ने दी आर्थिक मदद

जशपुर, 08 मई 2025/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम गाला निवासी स्व. अमृता यादव का सड़क दुर्घटना में 02 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो जाने से मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति रामकुमार यादव हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts