युवती को शादी करने का झांसा देकर विगत 4 वर्षों से दुष्कर्म करने के आरोपी चंदन ताम्रकार को थाना कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

Advertisements
Advertisements

थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 18/2022 धारा 376(2)(एन) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध  

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग. की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने थाना अंबिकापुर में दिनांक 13.12.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसे पूर्व परिचित कुनकुरी निवासी चंदन ताम्रकार द्वारा वर्ष 2018 से शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया एवं अब शादी करने से इंकार कर अपनी शादी किसी अन्य जगह तय कर रहा है। घटना स्थल थाना कुनकुरी क्षेत्र का होने से थाना कुनकुरी में अपराध क्र. 18/2022 धारा 376(2)(एन) भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी चंदन ताम्रकार घटना घटित कर फरार हो गया था।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी के उसके निवास में होने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा हमराह स्टॉफ के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर दबिष देकर प्रकरण के आरोपी चंदन ताम्रकार को उसके निवास से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी चंदन ताम्रकार उम्र 28 वर्ष निवासी गिनाबहार रोड कुनकुरी को दिनांक 05.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।   

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. बैजंती किण्डो, आर. मनोज एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!